सर्व भूतहिते रताः की भावना से प्रेरित हैं नागरिक सुरक्षा के वार्डेन- सत्य प्रकाश


 

 

गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा कोर के उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन  सर्व भूतहिते रताः की भावना से प्रेरित, सामाजिक प्रहरी के रूप में सामाजिक ऋण को उतारने एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। यह अत्यंत ही सराहनीय है। श्री सिंह कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा सभागार में गोरखनाथ प्रखंड के बैठक में उपस्थित वार्डेनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाक डाउन मे सबसे ज्यादा लंच पैकेट नागरिक सुरक्षा के वार्डेनों के द्वारा बांटा गया, जिसकी सराहना नियंत्रक महोदय के द्वारा भी की गई है।

 

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश ने वार्डेनों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त वार्डनो को प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है त्यौहारों के बाद शीघ्र ही प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। डिविजनल वार्डन गोरखनाथ नैयर आलम सिद्दीकी ने कहा कि हमारे वार्डन तन मन धन से पूरी तन्मयता के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और मुझे उम्मीद है कि आगामी त्यौहारों में की वार्डनों का सक्रिय सहयोग प्राप्त होगा।

 

 

स्टाफ ऑफिसर डॉ उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए त्योहारों में वार्डेनो को पूरी तन्मयता के साथ ड्यूटी करना होगा। घटना नियंत्रण अधिकारी वृंदावन शर्मा ने कहा कि सप्तमी, अष्टमी, नवमी को रामलीला मैदान एवं विजयदशमी के दिन गोरखनाथ मंदिर, रामलीला मैदान तक वार्डेनों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में आगामी त्यौहारों में वार्डेनों की ड्यूटी लगाई जाने पर विचार विमर्श किया गया एवं सभी वार्डेनो को ड्यूटी से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। डिप्टी डिविजनल वार्डेन राजेश चंद चौधरी ने प्रखंड के नवनियुक्त सेक्टर वार्डेनो को शुभकामनाएं दी एवं प्रत्येक सेक्टर में रिक्त पदों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

             बैठक को सहायक उपनियंत्रक बनवारी लाल शर्मा, पोस्ट वार्डन सतीश आर्य ने भी संबोधित किया। बैठक में पोस्ट वार्डेन आरक्षित डॉ के बी श्रीवास्तव, पोस्ट वार्डन जीएन-3 सुभाष माणि त्रिपाठी, सेक्टर वार्डन अमरनाथ जायसवाल, अनिरुद्ध चौहान, नीलम, भरत छेत्री, विकास सोनकर, प्रियंका श्रीवास्तव, अमरेंद्र प्रताप नारायण, भास्कर, विनय कुमार, शाहनवाज अख्तर खान, परवेज आलम, संजय कुमार श्रीवास्तव संजीत कुमार सामंत कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, प्रशांत कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डिप्टी डिविजनल वार्डेन राजेश चंद चौधरी ने किया।