सिविल लाइंस प्रखंड ने राशन किट का वितरण किया


गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड सिविल लाइन गोरखपुर को रॉबिन हुड आर्मी के श्री विनोद कुमार सिंह के द्वारा राशन की 70 किट प्राप्त हुई। जिसे डा. संजीव गुलाटी चीफ वार्डन एवं डॉ शरद श्रीवास्तव डिप्टी चीफ वार्डन के दिशा निर्देशन में प्रखंड सिविल लाइन में उप नियंत्रक श्री सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश,  डिविजनल वार्डन श्री अखिलेश कुमार ओझा, डिप्टी डिवीजनल वार्डन ध्यान प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में , पोस्ट संख्या 5 में अवनींद्र पांडे की टीम के द्वारा, पोस्ट संख्या 6 में गौरव कुमार त्रिपाठी के टीम के द्वारा, पोस्ट संख्या -7 में हरिनारायण धर दुबे के टीम के द्वारा तथा डिप्टी पोस्ट वार्डन आरक्षित सच्चिदानन्द दूबे के द्वारा, पोस्ट संख्या दो में डिप्टी डिवीजनल वार्डन सिविल लाइन ध्यान प्रकाश तिवारी के द्वारा वितरित कराया गया  इस किट को वितरित कराने में सरकार आफिसर योगेश बल्लभ चौकियाल, मिडिया प्रभारी विकास जालान, डिप्टी पोस्ट वार्डन विजय कुमार तिवारी, दिवाकर कुमार श्रीवास्तव डिप्टी पोस्ट वार्डन आरक्षित, आलोक कुमार सिंह, निशांत त्रिपाठी, विकास कुमार साहनी, गोविंद चंद, सपना पांडे, गायत्री तिवारी, गौरव कुमार त्रिपाठी, मारकंडे गुप्ता, अवधेश यादव, अशोक कुमार पांडे, घनश्याम तिवारी, धीरज सिंह ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।