डॉ० अनीता सिंह ने बताया कोरोना से बचने का उपाय

गोरखपुर।शहर की प्रसिद्ध मांसपेशीय, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ एवं आरोग्यम चिकित्सालय की प्रधान चिकित्सक डॉo अनीता सिंह ने कोविड-19 से बचने के लिए लोगों को धूम्रपान एवं शराब से लोगो को बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोगों की अंदर यह गलतफहमी है कि शराब या अल्कोहल के सेवन से कोरोना वायरस समाप्त हो जाता। परंतु यह असत्य है। वायरस से खुद को बचाने के साथ ही इसे फैलने से रोकने में भी आप मदद कर सकते हैं इसके लिए हैण्ड वाश सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित रूप से साबुन और पानी से या अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइज़र से 20 सेकंड तक हाथ धोएं। खांसने और छींकने के दौरान डिस्पोज़ेबल टिशू से या कोहनी को मोड़कर, अपनी नाक और मुंह को ढकें। जो लोग बीमार हैं उनसे (एक मीटर या तीन फ़ीट की) दूरी बनाए रखें। घर पर ही रहें और अगर आप बीमार हैं, तो खुद को परिवार के सभी लोगों से अलग कर लें। डॉ सिंह ने कहा कि अगर आपके हाथ साफ़ नहीं हैं, तो अपनी आंख, नाक या मुंह को न छुएं। उन्होने कहा कि आज के इस परिवेश में हम जितना अधिक सोशल डिस्टेंस पालन के साथ- साथ, बाहर जाय तो हैंड ग्लव्स एवं मास्क का प्रयोग जरूर करें। बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाय। ताजे बने भोजन का सेवन, ताजे फलों का सेवन करें। डिब्बा बंद वस्तुओं के प्रयोग से बचे।