महिला दिवस के मौके पर अल्पाइन फाउंडेशन ने लांच किया रागिनी हेल्पलाइन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन



  • 28 विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र

  • अलपाइन फाउंडेशन ने लांच किया रागिनी हेल्पलाइन

  • पीड़िताओं को मिलेगा त्वरित सहायता


गोरखपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अल्पाइन फाउंडेशन गोरखपुर एवं मित्रम परिवार की ओर से दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में एक परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजु चौधरी एवं प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहें। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से बहुत प्रतीक्षित रागिनी हेल्पलाइन की शुरुआत की गई जिसे मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रारंभ किया। इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा मुख्य अतिथि अंजु चौधरी ने कहा जिस घर में महिलाओं की पूजा होती है उस घर में देवता वास करते हैं। प्राचीन काल से ही नारी का समाज में अग्रणी स्थान रहा है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैैं यदि समाज का इसी सहयोग रहा तो महिलाएं आने वाले दिन में हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ बराबर की भागीदारी निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग भी पीड़ित महिलाओं के त्वरित न्याय के लिए समर्पित है।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की रागनी हेल्पलाइन से पीड़ित एवं शोषित महिलाओं को त्वरित सहयोग प्राप्त होगा इसके लिए हम अल्पाइन फाउंडेशन के आभार करते हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय नाथ जी के बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रुकमणी चौधरी ने कहा कि महिलाओं के अंदर अपार शक्ति होती है वह जिस क्षेत्र में अपना कदम रखती है सफलता उसके कदम चूमती है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने अल्पाइन फाउंडेशन द्वारा शुरु की गए रागिनी हेल्पलाइन का फीता काट कर शुभारंभ किया। 



सम्मानित होने वाली महिलाएं:-
- डॉ प्रियंका नितिन वर्मा 
- डॉ रुकमणी चौधरी
- डॉ अंजलि कश्यप
- सुधा मोदी 'तरू'
- कविता राव
- पूजा जायसवाल
- पुष्पा सिंह
- अनुपमा पांडे
- सरोज देवी
- कंचन सोनी
- सुनीशा श्रीवास्तव
- सुनीता पटेल
- डॉ नीना अस्थाना
- डॉ गीता
- जागृति मिश्रा 
- सोनिका
- सुष्मिता
- पूजा पांडे 
- डॉ शशि प्रभा सिंह
इस अवसर पर अनंत राजपूत, एके जायसवाल, दीप राज, जहीन, प्रशांत कविता राव, सागर नितिन, अमरनाथ जायसवाल, सत्य प्रकाश विद्यार्थी, उपस्थित रहे। संचालन फाउंडेशन की सचिव अमृता राव का रहा एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष अनंत राजपूत  ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।