वार्डेन के अंदर राष्ट्र की सेवा करने की भावना होना नितांत आवश्यक : सत्य प्रकाश 

वार्डेन के अंदर राष्ट्र की सेवा करने की भावना होना नितांत आवश्यक : सत्य प्रकाश
गोरखपुर।
नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा की वार्डेन के अंदर राष्ट्र की सेवा करने की भावना होना नितांत आवश्यक है। वह आज कलेक्ट्रेट में गोरखनाथ प्रखंड की मासिक बैठक में उपस्थित वार्डेनों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन व्यक्तियों के भीड़ से नहीं बल्कि कुछेक कर्मठ लोगों से ही चलती है जिनमें राष्ट्र के लिए निष्काम भाव से अपने आपको न्योछावर करने का माद्दा हो। बैठक की अध्यक्षता गोरखनाथ प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन नैयर आलम सिद्दीकी ने की।


बैठक में आगामी मकर संक्रांति के मेले में सहायता शिविर लगाने पर विशेष चर्चा किया गया। उप नियंत्रक ने सुझाव दिया कि इस वर्ष के मेले में ड्यूटी करने वाले प्रत्येक वार्डन को एक विशेष परिचय पत्र जारी किया जाएगा जिससे कि उसे मेले में पहचाना जा सके। बैठक में नवीनीकरण पर भी चर्चा हुई। डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश चंद्र चौधरी ने नवीनीकरण के लिए वार्डन से शीघ्रातिशीघ्र अपने डॉक्यूमेंट कार्यालय में जमा करने का अनुरोध किया। मेरठ से स्थानांतरित होकर जनपद में आए सहायक उप नियंत्रक बनवारी लाल शर्मा को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। साथ ही पिछले दिनों पूर्वांचल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए वार्डन अमरनाथ जायसवाल नागरिक सुरक्षा गोरखनाथ प्रखंड की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 26 जनवरी के विशेष परेड के लिए प्रत्येक प्रखंड से 20-20 वार्डनों का चयन किया जाएगा।



बैठक में वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश, डिवीजनल वार्डन नैयर आलम सिद्दीकी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश चंद्र चौधरी, स्टाफ ऑफीसर डॉक्टर उमेश चंद श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, दुर्घटना नियंत्रण अधिकारी  वृंदावन शर्मा, संजय कुमार श्रीवास्तव, पोस्ट वार्डेन जीएन-1 दिनेश चंद गुप्ता, पोस्ट वार्डेन जीएन-2 सुधाकर चौहान, डिप्टी पोस्ट वार्डन प्रेम प्रकाश, डिप्टी पोस्ट वार्डेन संजय चौधरी, पोस्ट वार्डेन जीएन-6 स्वयं प्रकाश शर्मा, पोस्ट वार्डेन जीएन-7 मनीष कुमार सिन्हा, डिप्टी पोस्ट वार्डन दिनेश चंद्र त्रिपाठी, पोस्ट वार्डन जीएन-9 अरुण शर्मा समेत अनेकों सेक्टर एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहें।