क्षेत्रीय कार्यशाला इम्पलाई यूनियन ने समस्याओं का कराया समाधान

गोरखपुर। क्षेत्रीय कार्यशाला परिवहन निगम गोरखपुर में व्याप्त कर्मचारी समस्याओं के संपूर्ण निराकरण एवं निस्तारण हेतु यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन गोरखपुर क्षेत्र का शिष्टमंडल क्षेत्रीय कार्यशाला गोरखपुर के पदाधिकारियों के साथ सेवा प्रबंधक श्री धन जी राम जी से सेवा प्रबंधक कार्यालय में वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण कराया  समस्त बिंदुओं पर सेवा प्रबंधक महोदय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निस्तारण करने की कार्रवाई की साथ ही साथ गोरखपुर तकनीकी शाखा के अन्य कर्मचारी समूह की समस्याओं एवं तकनीकी शाखा के उत्तरोत्तर विकास हेतु गंभीर वार्ताएं भी संपादित हुई शिष्टमंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश मणि मिश्र क्षेत्रीय मंत्री श्री राजेश कुमार पांडे शाखा अध्यक्ष क्षेत्रीय कार्यशाला श्री जयचंद पासवान संगठन मंत्री क्षेत्रीय कार्यशाला श्री दिनेश दुबे आदि सम्मिलित रहे।


Popular posts