भागवत कथा का रसपान करेंगे श्रद्धालु 

भागवत कथा का रसपान करेंगे श्रद्धालु 


गोरखपुर।दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 8 से 14 दिसंबर तक चंपा देवी पार्क में आशुतोष महाराज की परम शिष्य विश्वविख्यात कथावाचक साध्वी आस्था भारती के मुखारविंद से श्रद्धालुओं भागवत कथा का रसपान रोजाना दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक आयोजन होगा चंपा देवी पार्क में स्वामी सुमेधानंद कार्यक्रम संयोजक स्वामी अर्जुन आनंद ज्योति जागृति संस्थान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रतिदिन 15000 से अधिक श्रद्धालुगण कथावाचक साध्वी आस्था भारती के मुखारविंद से भागवत कथा का रसपान करेंगे स्वामी सुमेधानंद ने बताया कि विश्व के 15 देशों में 350 शाखाएं 10000 सन्यासियों द्वारा संचालित किया जाता है 8 दिसंबर को नगर निगम लक्ष्मी बाई पार्क से 10 बजे कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम का शुरुआत किया जाएगा।