ड्यूटी पर मुस्तैद रहे वार्डेन

नागरिक सुरक्षा कोर गोरखनाथ प्रखंड की ओर से रामलीला मैदान निकट सूरजकुंड पर लगायी गई ड्यूटी पर दूसरे दिन की भी वार्डन मुस्तैद रहें। जिलाधिकारी/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर के निर्देश पर दशहरा मौके पर शहर में भिन्न-भिन्न जगहों पर वार्डन की ड्यूटी लगाई गई है जोकि भीड़ नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन की मदद करें रहे हैं।


इसी क्रम में रामलीला मैदान सूरजकुंड पर गोरखनाथ प्रखंड के पोस्ट संख्या 1,2, 3 के  वार्डेन की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर तैनात वार्डन का हौसला अफजाई करने के लिए चीफ वार्डेन डॉक्टर संजीव गुलाटी, डिविजनल वार्डेन नैयर आलम, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश चंद चौधरी, वृंदावन शर्मा, डाक्टर के बी श्रीवास्तव के अलावा अनेकों वार्डेनगण उपस्थित रहे।