सिविल लाइंस प्रखंड ने किया पौधरोपण

गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड सिविल लाइन गोरखपुर के तत्वाधान में अखिलेश कुमार ओझा डिवीजनल वार्डन के नेतृत्व में मानस पुरम कॉलोनी  के पार्क एवं पुलिस चौकी  आजाद नगर पर वृहद पौधरोपण कराया गया। नागरिक सुरक्षा गोरखपुर के चीफ वार्डन डा. संजीव गुलाटी के द्वारा सागौन, गुलमोहर एवं अशोक के  पौधे उपलब्ध कराये गये। मुख्य अतिथि के रूप में सत्य प्रकाश सिंह उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा  एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ शरद श्रीवास्तव डिप्टी चीफ वार्डन गोरखपुर रहे। मुख्य रूप से पौधरोपण करने वालों में राम कृष्ण मिश्र वरिष्ठ अवैतनिक स्टाफ ऑफिसर, अखिलेश कुमार ओझा, ध्यान प्रकाश तिवारी डिप्टी डिविजनल वार्डन, चंद्रभान सिंह सभासद आजाद नगर, अच्युतानंद शाही अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महानगर, वीरेंद्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारी आजाद नगर अनिल कुमार आईसीओ, आनंद चंद्रधर द्विवेदी आईसीओ,  अवनींद्र पांडे पोस्ट वार्डन, मनजीत सिंह आईसीओ, हरिनारायण धर दुबे पोस्ट वार्डन, रितेश कुमार गुप्ता पोस्ट वार्डन, स्वामी डॉक्टर विनय पांडे, विजय कुमार तिवारी, रविंद्र नाथ त्रिपाठी , निशांत त्रिपाठी, विकास कुमार ,मनोज कुमार गौड़, नवीन कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडे, प्रवीण कुमार मिश्र, सपना पांडे एवं अन्य वार्डन/ स्वयंसेवकों ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को 24 घंटे में 10 किलो आक्सीजन की आवश्यकता होती है, और एक पेड़ से  24 घंटे में केवल 5 किलो आक्सीजन पर्याप्त होता है। इस लिए प्रत्येक व्यक्तियों को 2 पौधे अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर बोलते हुए राम कृष्ण मिश्र वरिष्ठ अवैतनिक स्टाफ ऑफिसर ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है। अतः पौधरोपण अवश्य, करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए डा. शरद श्रीवास्तव  डिप्टी चीफ वार्डन ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करना एवं कराना ही एक सरल उपाय है।